– चंद्रशेखर आजाद, अटल बिहारी बाजपेयी, सुषमा स्वराज, किरण बेदी के रूप में नजर आए बच्चे
– विभिन्न राज्यों के व्यंजनों को लेकर मंच पर उतरी शहर की महिलाएं
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रामेश्वरी जगदीश योगक्षेम ट्रस्ट के तत्वावधान में राष्ट्रभक्ति को समर्पित ‘प्रतिध्वनि: रंगीला भारत’ का आयोजन सिटी मान्टेसरी स्कूल, विशालखण्ड, गोमतीनगर में किया गया। इसका संयोजन अंश वेलफेयर फाउंडेशन ने किया।
रामेश्वरी जगदीश योगक्षेम ट्रस्ट की इस अनोखी प्रस्तुति में शहर के स्कूली बच्चों ने महापुरुष, स्वतंत्रता सेनानी व राजनेता बनकर रैम्प वॉक की। बच्चों ने कबीर, स्वामी विवेकानंद, चंद्रशेखर आजाद, अटल बिहारी बाजपेयी, सुषमा स्वराज, किरण बेदी इत्यादि की वेशभूषा में मन मोह लिया। वहीं, महिलाओं ने अलग-अलग राज्यों की दुल्हन बनकर रैम्प वॉक किया।
रंगीला भारत में महिलाओं के बीच विभिन्न प्रदेशों के परंपरागत व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता हुई। इसमें लखनऊ शेफ व अलका कुकिंग क्लॉसेज से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इसी कड़ी में अनूप जलोटा एकेडमी, श्रंगारी, नृत्य मन्थन, डीटीसी, स्वरांजलि व रामा कान्वेंट इत्यादि के बच्चों ने विभिन्न राज्यों के नृत्य पेश किये।
एमएलसी पवन सिंह चौहान, मोहनलालगंज के विधायक अमरेश रावत, आरआर ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, हिमालयन ग्रुप के वाइस चेयरमैन विक्रम सिंह बाफिला, अधिशासी निदेशक समता सिंह बाफिला, समाजसेवी देवेन्द्र सिंह चौहान ने रंगीला भारत में हिस्सा ले रहे बच्चों एवं महिलाओं की हौसला अफजाई की।
रामेश्वरी जगदीश योगक्षेम ट्रस्ट के अध्यक्ष नागेन्द्र बहादुर सिंह एवं अंश वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रद्धा सक्सेना ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन बॉलीबुड सिंगर सुमिता श्रीवास्तव ने किया। इस आयोजन में प्रहलाद सिंह, अभिजीत रॉय, ममता सिंह चौहान, इत्येन्द्र सिंह चौहान व सत्येन्द्र सिंह चौहान ने अहम भूमिका निभाई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal