Sunday , July 26 2026

भाजपा ने जारी की महापौर प्रत्यशियों की सूची, लखनऊ से सुषमा खरकवाल

लखनऊ। रविवार दोपहर पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद देर रात भाजपा ने महापौर प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी। लखनऊ नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा) सुषमा खरकवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं गोरखपुर से डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, प्रयागराज से महानगर अध्यक्ष भाजपा उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, वाराणसी से क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी, मुरादाबाद से निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल, फिरोजाबाद से कामिनी राठौर, आगरा से पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर, सहारनपुर से डॉ. अजय कुमार, मथुरा-वृन्दावन से महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, झांसी से पूर्व विधायक बिहारी लाल आर्य को चुनाव मैदान में उतारा है।