Wednesday , November 4 2026

त्योहारी सीजन में मैकडॉनल्ड्स का खास तोहफा, लॉन्च किए ‘फेस्टिव बडी मील्स’

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत में त्योहारों का मतलब होता है खुशियां मनाना, ज्यादा लोगों से मुलाकात करना और साथ मिलकर नई यादें बनाना। इस त्योहारी सीजन में मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट अपने ‘फेस्टिव बडी मील्स’ के साथ एक-दूसरे का हाथ थामकर बढ़ने की त्योहारी भावना का जश्न मना रही है। यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफरिंग है, जिसमें पसंदीदा मैकडॉनल्ड्स फूड के साथ दोस्तों को साथ लाने का बहाना मिलेगा।

त्योहारों में हमेशा कुछ ज्यादा करने की गुंजाइश बनी रहती है। इसी सोच के साथ इस कैंपेन को तैयार किया गया है। इसमें त्योहारी सीजन को खास बनाने वाली छोटी-छोटी चीजों का जश्न मनाया गया है। इनमें त्योहार के दीये जलाने से लेकर दोस्तों से मुलाकात और उनके साथ भोजन करने जैसे सभी पल शामिल हैं। कंपनी ने ‘फेस्टिव बडी मील्स’ में तीन विकल्प दिए हैं। इनसे स्वाद, वैरायटी और वैल्यू को साथ लाते हुए ग्राहकों को अपने दोस्तों के साथ इस त्योहारी सीजन का जश्न मनाने का नया तरीका मिलेगा।

‘फेस्टिव बडी मील्स’ रेंज में 119 रुपये में मिलने वाला वेज सरप्राइज बडी मील विद मैकआलू टिक्की, 159 रुपये की कीमत में दो वेज सरप्राइज कोरियन बर्गर वाला वेज सरप्राइज कोरियन बडी मील और 199 रुपये में मिलने वाला मैकवेजी बडी मील शामिल हैं। हर मील में कुल चार चीजें होंगे, दो बर्गर, स्माल फ्राइज और एक शीतल पेय। यही खूबी इसे दोस्तों के लिए अपने पसंदीदा मैकडॉनल्ड्स मील को साथ खाते हुए आनंद लेने का अच्छा विकल्प बनाती है।

इस अभियान में एक आधुनिक पहलू जोड़ते हुए मैकडॉनल्ड्स ने एक कैंपेन फिल्म भी लॉन्च की है। यह फिल्म त्योहारों की भावना को जीवंत करती है और उन कारणों का जश्न मनाती है जिनकी वजह से लोग इस त्योहारी सीजन में साथ आते हैं। साथ ही यह फिल्म अभियान के मुख्य संदेश को और मजबूत करती है: यहां हमेशा कुछ और लोगों के लिए जगह है।

उत्तर और पूर्वी भारत स्थित मैकडॉनल्ड्स के रेस्टोरेंट्स में सीमित समय के लिए उपलब्ध ‘फेस्टिव बडी मील्स’ का मजा डाइन-इन, टेकअवे, ड्राइव-थ्रू, प्रमुख फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म और मैकडॉनल्ड्स एप के माध्यम से लिया जा सकता है।