Saturday , October 31 2026

तकनीकी शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देगा AKTU-सॉफ्ट प्रो इंडिया का करार

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और सॉफ्ट प्रो इंडिया कंप्यूटर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के बीच तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण एमओयू किया गया। इस एमओयू पर एकेटीयू की ओर से डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. अरुणिमा वर्मा एवं सॉफ्ट प्रो इंडिया की ओर से इंजी. अजय सिंह ने हस्ताक्षर किए। 

इस साझेदारी के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क तकनीकी कार्यशालाएं, इंटर्नशिप, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, जॉब फेयर एवं विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कुलपति प्रो. जे.पी. पांडेय ने इस पहल को उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर सॉफ्ट प्रो इंडिया के डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड इंटर्नशिप रोहित कुमार तथा एकेटीयू की प्रतिभा शुक्ला उपस्थित रहीं।