मेरठ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भव्यता, रोमांच और शानदार एक्शन से भरपूर! इस अक्टूबर, फिल्म ‘धुरंधर’ भारत के हर कोने तक पहुँचने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। पहली बार यह फिल्म फ्रीडिश दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। रणवीर सिंह की रोमांच से भरपूर स्पाई सागा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर 25 अक्टूबर, 2026 को शाम 7 बजे एक साथ स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर होगा।
देश के लिए पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाले उन गुमनाम नायकों को समर्पित एक्शन से भरपूर फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह एक दमदार और यादगार अंदाज़ में नजर आएँगे। फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को शानदार एक्शन, तालियाँ बजाने पर मजबूर कर देने वाले संवादों और कलाकारों के बेहतरीन अभिनय के लिए हर तरफ से सराहना मिली है। शाश्वत सचदेव के संगीत को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है और इसके गाने काफी लोकप्रिय हुए हैं।

‘धुरंधर’ का जादू भारत के हर घर तक पहुँचाने वाला यह फ्रीडिश प्रीमियर 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुँचने की उम्मीद है। इससे यह ब्लॉकबस्टर फिल्म बड़े शहरों से लेकर गाँवों और छोटे कस्बों तक के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
फ्रीडिश पर फिल्म के भव्य प्रीमियर को लेकर जियो हॉटस्टार के प्रवक्ता ने कहा, “धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि अब यह पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुकी है। ‘हर घर धुरंधर’ के जरिए हम इस दमदार ब्लॉकबस्टर को भारत के हर घर तक पहुँचाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे से स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर दर्शक इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे और सम्पूर्ण भारत में धुरंधर का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलेगा।”
‘हर घर धुरंधर’ भारत भर के परिवारों के लिए मनोरंजन का एक यादगार पल बनने जा रहा है। इसके जरिए परिवार पहली बार फ्रीडिश पर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का आनंद ले सकेंगे।
जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ की फिल्म ‘धुरंधर’, का प्रीमियर 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे से स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर होगा। जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल सारा अर्जुन और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal