लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए। बैंक ने सभी प्रमुख मापदंडों पर मजबूत वृद्धि दर्ज की। Q2 FY27 में मुनाफा 53% बढ़ा, जमा में 29% और ऋण में 25% की वृद्धि हुई है। शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) Q2 FY26 के 5.5% से बढ़कर Q2 FY27 में 5.8% हो गया।
फंड की लागत (CoF) 43 bps घटकर 6.83% से 6.41% पर आई। शुद्ध ब्याज आय (NII) 32% बढ़कर ₹2,820 करोड़ हुई, जो Q2 FY26 में ₹2,144 करोड़ थी। क्रेडिट कार्ड और ट्रांजेक्शन बैंकिंग से प्राप्त शुल्क-आय की बदौलत कोर अन्य आय 16% बढ़कर ₹736 करोड़ रही।
बैंक के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा, “वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत अपनी आंतरिक मज़बूती और निरंतर गति से अलग पहचान बना रहा है। यह मेरी उस दृढ़ धारणा को और पक्का करता है कि भारत की आर्थिक नींव कितनी सशक्त है और इसकी दीर्घकालिक विकास यात्रा में कितनी असीम संभावनाएँ हैं। साथ ही, मुझे उस ताकत से भी विश्वास मिलता है जो हम AU में निरंतर बना रहे हैं। मज़बूत संस्थाएँ केवल अनुकूल परिस्थितियों के लिए नहीं बनतीं, वे इसलिए बनती हैं कि हर चुनौती से गुज़रते हुए दीर्घकालिक लक्ष्य पर दृष्टि बनाए रखी जा सके।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal