लखीमपुर खीरी (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ब्लॉक मितौली के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मूडहरदास द्वितीय में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत- विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ विषय पर शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बी. राव के मार्गदर्शन और विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों के बीच सुलेख प्रतियोगिता तथा कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों के मध्य निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी लेखन प्रतिभा, रचनात्मकता और विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं को शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय प्रधानाध्यापक अजय कुमार, शिक्षिकाओं रुचि सिंह एवं अपर्णा ने कक्षावार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में चांदनी राज, शिखा राज, शीतल राज, स्मृति रानी, रीना, अभय प्रताप सिंह, अर्विन, लक्ष्मी एवं दिवंशी सहित कई छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार प्राप्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय की रसोइया मीना देवी और वीरमती के साथ अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal