लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एवेरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने अपनी नई रेंज एवेरेडी अल्टिमा प्रो हियरिंग एड बैटरीज के लॉन्च के साथ हियरिंग एड बैटरी कैटेगरी में प्रवेश की घोषणा की है। यह कदम कंपनी की अपने बैटरी पोर्टफोलियो में विविधता लाने और उसे मजबूत करने की रणनीति में एक और महत्वपूर्ण कदम है। जिसका उद्देश्य स्पेशलाइज्ड और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में उपभोक्ताओं की बदलती पावर जरूरतों को पूरा करना है।
सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इंडस्ट्री फॉर्मेट – साइज 10, 13, 312 और 675 में उपलब्ध, नई एवेरेडी अल्टिमा प्रो हियरिंग एड बैटरियां लगातार पावर डिलीवरी, बेहतर परफॉर्मेंस और भरोसेमंद लंबी लाइफ प्रदान करती हैं। “50% ज्यादा चलने” के दावे के साथ, ये बैटरियां सभी प्रमुख हियरिंग एड डिवाइस के साथ कंपेटिबल हैं और आसान पहचान और उपयोग के लिए कलर-कोडेड हैं। वायरलेस अप्रूव्ड, यह नई रेंज सहज कनेक्टिविटी प्रदान करती है, साफ आवाज का वादा करती है और इसमें लेड, मरकरी या कैडमियम नहीं है।
लॉन्च पर बोलते हुए, एवेरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिर्बान बनर्जी ने कहा, “एवेरेडी ने भरोसेमंद और इनोवेटिव बैटरी सॉल्यूशंस के जरिए भारतीयों की पीढ़ियों को पावर दी है। हियरिंग एड बैटरी सेगमेंट में हमारा प्रवेश इसी सफर का एक स्वाभाविक विस्तार है और यह बदलती उपभोक्ता जरूरतों को सार्थक इनोवेशन के जरिए पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हियरिंग एड बैटरी एक स्पेशलाइज्ड कैटेगरी है जहां विश्वसनीयता और परफॉर्मेंस बेहद महत्वपूर्ण है, और हमारा मानना है कि उपभोक्ता एक ऐसे भरोसेमंद ब्रांड के हकदार हैं जिस पर वे निर्भर कर सकें। यह लॉन्च हमारे पोर्टफोलियो को और मजबूत करता है और हर प्रासंगिक उपभोक्ता जरूरत के लिए पसंदीदा पावर सॉल्यूशन ब्रांड बनने के एवेरेडी के विजन को मजबूत करता है।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal