Sunday , September 13 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लांच किया ‘बॉब वर्ल्ड 2.0’, स्मार्ट और सुरक्षित बैंकिंग का नया दौर

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन बॉब वर्ल्ड 2.0 की शुरुआत की घोषणा की। इस ऐप का प्रदर्शन 11 सितंबर 2026 को मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 में संजय लोहिया (सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार) के समक्ष, बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद और बैंक के कार्यपालक निदेशकगणों की उपस्थिति में किया गया। 

बैंक की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के अगले चरण का प्रतिनिधित्व करते हुए, बॉब वर्ल्ड 2.0– एआई द्वारा संचालित, भविष्य के लिए तैयार बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है और इंटीग्रेटेड ओम्नीचैनल डिजिटल बैंकिंग इकोसिस्टम की नींव रखता है। जिसका धीरे-धीरे मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग चैनलों तक विस्तार किया जाएगा। आधुनिक माइक्रोसर्विस-आधारित डिजिटल आर्किटेक्चर पर निर्मित और एक इंटेलिजेंट फायनेंशियल इकोसिस्टम के रूप में डिजाइन किया गया बॉब वर्ल्ड 2.0 अधिक स्मार्ट, पर्सनलाइज्ड, वॉइस समर्थित और सुरक्षित बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है। 

bob World 2.0 की चार प्रमुख सुविधाएं – वॉइस-आधारित भुगतान और नेविगेशन: ग्राहक वॉइस कमांड के माध्यम से लेन-देन कर सकते हैं और विभिन्न सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन (PFM) मॉड्यूल: यह मॉड्यूल ग्राहकों को अपने फायनांस का समग्र व्यू प्राप्त करने और वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने में सक्षम बनाता है। उन्नत हाइपर-पर्सनलाइजेशन और व्यक्ति-आधारित ग्राहक अनुभव: वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, एनआरआई, मिलेनियल्स आदि जैसे ग्राहकों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार ग्राहक अनुभव तैयार किया गया है। बहु-स्तरीय सुरक्षा फ्रेमवर्क: वास्तविक समय में सुरक्षा प्रदान करता है। 

शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए डॉ. देबदत्त चांद (प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी) ने कहा “जैसे-जैसे बैंकिंग तेजी से डिजिटल होती जा रही है, ग्राहक ज्यादा सहज, बुद्धिमान, सुरक्षित और बेहतर पर्सनलाइज्ड अनुभव की अपेक्षा कर रहे हैं। बॉब वर्ल्ड 2.0 के साथ हमने अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप मोबाइल बैंकिंग को नए रूप में तैयार किया है। इसमें वित्तीय प्रबंधन के टूल्स, एआई-संचालित वॉइस-आधारित जुड़ाव और व्यक्तिगत ग्राहक अनुभवों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। एक दूरदर्शी और ग्राहक-केंद्रित संस्थान के रूप में, हम निरंतर नवाचार करने और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल बैंकिंग इकोसिस्टम का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के साथ विकसित होता रहेगा।”