Wednesday , September 9 2026

मिल्कीपुर के इनायत नगर में उपनिबंधक कार्यालय एवं विभागीय भवन का लोकार्पण

अयोध्या (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के इनायतनगर में नवनिर्मित उपनिबंधक कार्यालय एवं विभागीय भवन का लोकार्पण मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और आम जनता को बेहतर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। नवनिर्मित कार्यालय के संचालन से क्षेत्रवासियों को पंजीकरण सहित विभागीय कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में भी सरकारी सुविधाएं लोगों के नजदीक और सुगम रूप से उपलब्ध हों।