Monday , June 29 2026

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया कल्याण पार्क के जीर्णोद्धार का शुभारंभ

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सेक्टर-एफ जानकीपुरम स्थित कल्याण पार्क के जीर्णोद्धार का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया।

उन्होंने कहा कि कल्याण पार्क को पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक रूप दिया जाएगा। यह पार्क न केवल क्षेत्रवासियों को हरित, स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध कराएगा, बल्कि बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित स्थान, युवाओं के लिए ओपन जिम/टहलने के ट्रैक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने व योग करने हेतु एक शांत और बेहतर सार्वजनिक स्थल सिद्ध होगा।

इस अवसर पर कल्याण पार्क सोसाइटी के अध्यक्ष के.के. सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, आशीष गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी, डॉ. जगेश्वर प्रसाद एवं ध्रुव अग्रवाल सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।