Monday , June 29 2026

हिमालया बेबीकेयर के हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट से शिशु स्वास्थ्य जागरूकता को मिली नई उड़ान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। हिमालया बेबीकेयर ने स्माइल फ़ाउंडेशन के सहयोग से लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और बहराइच में हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, माताओं की सेहत और बच्चों की शुरुआती देखभाल के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए माताओं, शिशुओं, सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और बाल देखभाल विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना था। 

इस कार्यक्रम में 400 माताओं और उनके शिशुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। जिसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञों और स्माइल फाउंडेशन की प्रोग्राम टीम का भी सहयोग मिला। यहां का वातावरण ऊर्जावान और सामुदायिक सहभागिता से परिपूर्ण रहा, जो जमीनी स्तर पर माँ एवं शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के प्रति लोगों की गहरी रुचि को दर्शाता है। प्रतियोगिता के दौरान शिशुओं का मूल्यांकन, प्रमुख विकासात्मक मानकों जैसे- मोटर स्किल्स, लंबाई, वज़न और एक्टिविटी लेवल के आधार पर किया गया।

हिमालया बेबीकेयर और स्माइल फ़ाउंडेशन ने संयुक्त रुप से हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट के विजेताओं की घोषणा की। सभी विजेताओं को एक खास विजेता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को एक गुडी बैग दिया गया। जिसमें सहभागिता प्रमाण पत्र, माइलस्टोन बुकलेट और हिमालया बेबीकेयर का सैंपल पैक शामिल था।

विकासात्मक आकलन के साथ-साथ माताओं को स्तनपान, शिशु पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण कार्यक्रमों और प्रारंभिक बाल देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, जिससे जागरूकता-आधारित और स्वस्थ देखभाल पद्धतियों के महत्व को और मजबूती मिली।

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, चक्रवर्ती एन.वी. (निदेशक – बेबीकेयर, हिमालया वेलनेस कंपनी) ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में हम मानते ​​है कि शिशु के शुरुआती साल उसके विकास और वृद्धि के लिए सबसे अहम होते हैं। हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट के ज़रिए हमारा उद्देश्य माता-पिता को ज़रूरी क्लिनिकल इनसाइट्स और आसानी से उपलब्ध संसाधन देकर सशक्त बनाना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिशु की सेहत की नींव सुरक्षा और भरोसे पर टिकी है। स्थानीय सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर, हम ज़मीनी स्तर पर परिवारों तक पहुँचते हैं और ऐसी कोमल, सुरक्षित और जानकारी-आधारित देखभाल को बढ़ावा देते है, जिसकी हर शिशु को ज़रूरत होती है।”

स्माइल फ़ाउंडेशन के सीनियर जनरल मैनेजर (हेल्थ एंड डिज़ास्टर रिस्पॉन्स) सतनाम सिंह ने कहा, “स्माइल फ़ाउंडेशन की स्वास्थ्य संबंधी पहल गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को उनके घर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ देकर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं। हिमालया वेलनेस के साथ साझेदारी में संस्था सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों के लिए मातृत्व लाभ और आवश्यक सहयोग को और अधिक सुलभ बना रहा है।”

हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां माताएं विशेषज्ञों से बातचीत कर सकती है और पोषण व साफ़-सफ़ाई जैसे शिशुओं की देखभाल के ज़रूरी पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती है, साथ ही स्वस्थ पालन-पोषण की खुशी को भी साझा कर सकती हैं।

इस प्रकार की सामुदायिक पहलों के माध्यम से हिमालया बेबीकेयर अभिभावकों को वह जानकारी और संसाधन प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है, जिनसे वे स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध शिशुओं का पालन-पोषण कर सकें।