Saturday , June 27 2026

एनएफसीआई में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। खुर्रम नगर चौराहा स्थित एनएफसीआई होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में शनिवार को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

जिसमें प्रमुख रूप से काजल सिंह, अभिषेक कुमार पंडिता, ज़ेबा, सौरभ बिष्ट, सौरभ गुप्ता, विकास पाल, मोहम्मद फहाद खान, अफरीन खान, शिवम, अवंतिका पाठक, अखिलेश मिश्रा, ज्ञानेंद्र पाठक, अनुज कुमार, अरुण कुमार वर्मा, चांदनी, तकदीर, आदित्य यादव, हिमांशु, नदीम, अमान एवं अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जिला रोजगार अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा रोजगार प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल को निरंतर विकसित करने और उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पीवीआर आईनॉक्स के हेड शेफ सौरभ, होटल सराका के जनरल मैनेजर आनंद कुमार अनंत तथा एचआर मैनेजर आशुतोष राय उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को हॉस्पिटैलिटी एवं होटल इंडस्ट्री में उपलब्ध करियर संभावनाओं, प्रोफेशनल ग्रोथ तथा रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर एनएफसीआई लखनऊ के सेंटर डायरेक्टर अभिषेक श्रीवास्तव, एकता श्रीवास्तव, ब्रांच मैनेजर नव ज्योति सिंह सहित संस्थान की पूरी टीम मौजूद रही।