Tuesday , June 23 2026

राम मंदिर चढ़ावे में सेंधमारी पर सीएम योगी का महाएक्शन! बदल गए नियम, अब बिना जेब के कपड़ों में होगी नोटों की गिनती

अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की खबरों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आस्था के इस सबसे बड़े केंद्र में हुई इस गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले दिन से ही जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) जल्द ही अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपने वाली है। लेकिन, इस रिपोर्ट के आने से पहले ही राम मंदिर ट्रस्ट ने चढ़ावे की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर जमीनी स्तर पर बड़े और कड़े बदलाव कर दिए हैं, ताकि भविष्य में कोई भी रामलला के खजाने पर बुरी नजर न डाल सके।50 पुराने कर्मचारी बाहर, ऑडिट टीम और बैंक अधिकारी भी बदलेमिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर के चढ़ावे में आए पैसों की गिनती करने वाले करीब 50 पुराने कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। अब इस बेहद संवेदनशील काम के लिए पूरी तरह से नए और भरोसेमंद चेहरों को नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ का मुख्य बैंक खाता ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ (SBI) की अयोध्या मुख्य शाखा में है, जहां प्रतिदिन मंदिर के चढ़ावे की भारी-भरकम राशि जमा की जाती है। इस बड़ी घटना के सामने आने के बाद एसबीआई के संबंधित अधिकारियों और ऑडिट करने वाली पूरी टीम को भी बदल दिया गया है। अब सख्त नियम बनाया गया है कि पैसों की हर गिनती ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सीधी मौजूदगी में ही की जाएगी। इसके अलावा, प्राइवेट एजेंसियों के जरिए तैनात किए गए सभी सुरक्षा और सहयोगी कर्मियों को भी बदल दिया गया है।बिना जेब के कपड़ों में होगी नोटों की गिनती, नया ड्रेस कोड लागूचोरी की गुंजाइश को पूरी तरह खत्म करने के लिए ट्रस्ट ने एक अनोखा और बेहद कड़ा फैसला लिया है। अब राम मंदिर के चढ़ावे और कैश की गिनती करने वाले कर्मचारियों के लिए एक नया ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इस नए नियम के तहत, नोटों की गिनती के समय कर्मचारी ऐसे कपड़े पहनेंगे जिनमें एक भी जेब (Pocket) नहीं होगी। बिना जेब वाले इन कपड़ों की वजह से कोई भी कर्मचारी कैश को छिपाकर बाहर नहीं ले जा सकेगा।180 दिनों का सीसीटीवी बैकअप और लाइव वीडियोग्राफीअयोध्या राम मंदिर में दान की राशि को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा के तकनीकी इंतजाम भी चाक-चौबंद कर दिए गए हैं। पहले जहां सीसीटीवी फुटेज का बैकअप केवल 45 दिनों का होता था, उसे अब बढ़ाकर सीधे 180 दिन (6 महीने) कर दिया गया है। इसके साथ ही, अब जब भी दान पात्र (डब्बा) से चढ़ावे की राशि निकाली जाएगी, तो उस पूरी प्रक्रिया की बकायदा वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि एक-एक पैसे का हिसाब शीशे की तरह साफ रहे।एक नहीं अब बॉक्स पर लगेंगे दो अलग-अलग तालेरामलला के खजाने को बैंक तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए भी एक नया सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है। अब राम मंदिर में आए कैश की गिनती पूरी होने के बाद जब उसे बैंक में जमा करने के लिए ले जाया जाएगा, तो उस मुख्य बॉक्स में एक की जगह दो अलग-अलग चाबियों वाले मजबूत लॉक लगाए जाएंगे। इन दोनों तालों की चाबियां अलग-अलग अधिकारियों के पास होंगी। इस नए नियम के लागू होने से रास्ते में या परिवहन के दौरान पैसों के गायब होने या बॉक्स से छेड़छाड़ की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाएगी।