Tuesday , June 16 2026

विश्व संवाद केंद्र में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हुआ पर्यावरण-अनुकूल भंडारा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र जियामऊ में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी ने प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष, सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रांत प्रमुख राजकिशोर ने पौधा रोपण भी किया। भंडारा में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया। क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने कहा कि बड़ा मंगल लखनऊ की श्रेष्ठ परंपरा है। यह धर्म के साथ साथ सामाजिक समरसता और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण है। भंडारा से पहले विश्व संवाद केंद्र स्थित श्री राम जानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया गया। मुख्य यजमान एस बी पांडे ने पूजा कराई। 

भंडारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र सिंह, संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर, संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, मनीष शुक्ला, आलोक अवस्थी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी, राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी, प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया, राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश प्रमुख, उप्र राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भारत सिंह, विश्व संवाद केंद्र के प्रमुख डॉक्टर उमेश, कार्यालय प्रमुख सनी सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा भंडारे में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संवाद नगर के  सायं कार्यवाह अर्जुन सिंह, शशीकांत, डॉ उमेश राय और डॉ मदन मोहन समेत संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरित कराया।