Monday , June 15 2026

रिलायंस ट्रेंड्स ने कानपुर को दिया नया फैशन अनुभव, रैंप पर दिखे ट्रेंड्स के बदलते रंग

कानपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। शहर उस वक्त फैशन, स्टाइल और मनोरंजन के एक भव्य उत्सव का गवाह बना, जब ज़ेड स्क्वायर मॉल स्थित रिलायंस ट्रेंड्स ने नए अंदाज़ और विस्तारित अनुभव के साथ अपनी री-ओपनिंग का जश्न मनाया। इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री एवं फैशन आइकॉन ज़ोया अफ़रोज़ ने अपनी मौजूदगी से शाम में चार चांद लगा दिए।

यह आयोजन महज़ एक स्टोर री-ओपनिंग नहीं था, बल्कि फैशन, संस्कृति और आधुनिक लाइफस्टाइल का शानदार उत्सव बनकर सामने आया। देश के अलग-अलग शहरों से आए प्रोफेशनल मॉडल्स ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। रिलायंस ट्रेंड्स के लेटेस्ट कलेक्शन में एथनिक और ट्रेडिशनल परिधानों की खूबसूरती के साथ-साथ फॉर्मल और वेस्टर्न फैशन का ट्रेंडी अंदाज़ भी देखने को मिला। हर प्रस्तुति ने फैशन के बदलते रंगों और नए ट्रेंड्स की झलक पेश की।

“रंग, रिवायत और रैंप” थीम पर आधारित इस भव्य फैशन शो के विभिन्न सीक्वेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘ट्रॉपिकल ब्लूम’ में गोवा से प्रेरित फ्लोरल थीम की ताजगी और रंगों का खूबसूरत मेल देखने को मिला। ‘कॉर्पोरेट चिक’ ने आधुनिक प्रोफेशनल्स के आत्मविश्वास, क्लास और एलीगेंस को रैंप पर उतारा। वहीं ‘अर्बन लाइफस्टाइल’ में वेस्टर्न, कैज़ुअल और डेनिम फैशन का स्टाइलिश अंदाज़ युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरा। शो का समापन ‘एथनिक एलीगेंस’ के साथ हुआ, जिसने भारतीय परंपराओं, रंगों और शिल्प की समृद्ध विरासत को बेहद खूबसूरती से जीवंत कर दिया।

फैशन, संगीत और आकर्षक रोशनी से सजी इस शाम ने कानपुरवासियों को एक ऐसा अनुभव दिया, जहाँ परंपरा और आधुनिकता एक साथ कदमताल करती नज़र आईं। रिलायंस ट्रेंड्स का यह प्रयास न केवल शहर के फैशन प्रेमियों को नए ट्रेंड्स से रूबरू कराने वाला रहा, बल्कि उन्हें विश्वस्तरीय फैशन अनुभव का हिस्सा भी बना गया।

इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री ज़ोया अफ़रोज़ ने कहा, “कानपुर हमेशा से अपने अंदाज़, संस्कृति और अपनत्व के लिए जाना जाता है। यहाँ के लोगों में फैशन को लेकर एक अलग उत्साह देखने को मिलता है। मुझे खुशी है कि रिलायंस ट्रेंड्स इस शहर में फैशन और रिवायत को एक नए अंदाज़ में आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।”