लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने रविवार को हजरतगंज में अपने प्रतिष्ठित 427वें एक्सक्लूसिव शोरूम ‘लिबर्टी मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम’ का भव्य उद्घाटन किया। कंपनी की योजना देश के प्रमुख महानगरों में ऐसे मेगा शोरूम स्थापित करने की है, जहां लिबर्टी के सभी प्रमुख ब्रांड एवं नवीनतम उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों।
इस अवसर पर लिबर्टी ग्रुप के सीओओ रमन बंसल ने कहा, “लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक है। यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि लिबर्टी को इस शहर में उपभोक्ताओं का भरपूर प्रेम और विश्वास प्राप्त हुआ है। इसलिए लखनऊ में लिबर्टी के एक और एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ हमारे लिए विशेष महत्व रखता है।”

उन्होंने कहा, “उत्पादन के क्षेत्र में लिबर्टी न केवल देश की अग्रणी कंपनियों में शामिल है, बल्कि आज भी भारतीय फुटवियर उद्योग में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। हमें एक स्वदेशी भारतीय ब्रांड होने पर गर्व है। हमारी उत्पादन इकाइयाँ करनाल, घरौंडा, लिबर्टीपुरम, देहरादून, पांवटा साहिब एवं रुड़की में स्थित हैं। जहाँ अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रतिदिन 50,000 से अधिक जोड़ी जूतों का निर्माण किया जाता है।”
उन्होंने बताया कि आज भारत में लिबर्टी के 426 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम, 225 वितरक तथा 10,000 से अधिक मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क है।
श्री बंसल ने कहा, यह वही लिबर्टी है जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश की पहली स्वदेशी जूती भेंट की थी। आज़ादी के 78वें वर्ष में हमने ‘मेरा जूता हिंदुस्तानी’ अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करना है।”

इस अवसर पर महादेव एंटरप्राइजेज के संचालक ने लिबर्टी परिवार का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “लखनऊ के उपभोक्ता हमेशा कम्फर्ट, स्टाइल और वैल्यू फॉर मनी को प्राथमिकता देते हैं। आज लिबर्टी ऐसा भारतीय ब्रांड है, जो ग्राहकों को ये सभी विशेषताएँ एक साथ प्रदान करता है। यही कारण है कि महिलाएँ, पुरुष एवं बच्चे रोजमर्रा के उपयोग, कार्यालय, समारोह एवं शादी-ब्याह जैसे हर अवसर पर लिबर्टी ब्रांड को प्राथमिकता देते हैं। लिबर्टी एक ही छत के नीचे पूरे परिवार के लिए सैकड़ों वैरायटी उपलब्ध कराता है।”
लिबर्टी के कंट्री सेल्स हेड रामनाथ वर्मा ने कहा, “लिबर्टी का लक्ष्य आने वाले समय में देशभर में 25 मेगा शोरूम स्थापित करने का है। इससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर लिबर्टी के सभी प्रमुख ब्रांड एवं नवीनतम कलेक्शन उपलब्ध होंगे।”
उन्होंने बताया कि लिबर्टी के प्रमुख ब्रांड Coolers, Leap7X, Healers, Fortune, Senorita, AHA एवं Prefect में अतिरिक्त कम्फर्ट एवं ड्यूरेबिलिटी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। लिबर्टी केवल एक फुटवियर ब्रांड नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता, गुणवत्ता और नवाचार की भावना का प्रतीक है। लखनऊ में मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ इस विश्वास को और मजबूत करता है कि लिबर्टी आधुनिक भारत के कदमों के साथ आगे बढ़ने वाला एक सच्चा भारतीय ब्रांड है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal