लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फीनिक्स पलासियो ने 13 और 14 जून को पहली बार ‘पिलाटेज़ ऐट पलासियो’ का आयोजन किया है। ग्लोबल वेलनेस डे के अवसर पर आयोजित इस खास कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को फिटनेस, ब्यूटी, कॉफी, स्टाइलिंग और सेल्फ-केयर को एक साथ जोड़ते हुए प्रतिभागियों को एक अलग और यादगार अनुभव प्रदान किया गया।
आज की व्यस्त जीवनशैली में वेलनेस को बढ़ती अहमियत को ध्यान में रखते हुए फीनिक्स पलासियो ने ऐसा मंच तैयार किया, जहां लोगों को कुछ समय अपने लिए निकालने, खुद से जुड़ने और बेहतर जीवनशैली को अपनाने का अवसर मिला। यह कार्यक्रम केवल एक फिटनेस गतिविधि नहीं था, बल्कि स्वास्थ्य, आत्म-देखभाल और सामुदायिक जुड़ाव का उत्सव भी रहा।
कार्यक्रम के दौरान पिलाटेज़ विज़डम ऐंड फ़िज़ियोथेरेपी की विशेषज्ञ ऋतिका भार्गव ने प्रतिभागियों को मैट पिलाटेज़ सेशन में मार्गदर्शन दिया। 16 वर्षों के अनुभव के साथ ऋतिका शरीर की सही मुद्रा, संतुलन, जागरूक गतिविधियों और समग्र स्वास्थ्य पर विशेष रूप से काम करती हैं। उनके मार्गदर्शन में आयोजित सत्रों में प्रतिभागियों ने पिलाटेज़ के विभिन्न अभ्यासों का अनुभव किया।

पिलाटेज़ सत्रों के अलावा प्रतिभागियों के लिए कई विशेष अनुभव भी तैयार किए गए थे। इसमें क्यूरेटेड गुडी बैग, कामा आयुर्वेद और सेफोरा की ओर से विशेष डिस्काउंट कूपन, सेफोरा द्वारा फ्लैश मेकओवर, स्टारबक्स की ओर से कॉफी टेस्टिंग अनुभव और द कलेक्टिव में स्टाइलिंग तथा फूड अनुभव शामिल रहे।
इस अवसर पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, “फीनिक्स पलासियो में हमारा प्रयास हमेशा लोगों को खरीदारी से आगे बढ़कर नए और अलग अनुभवों के लिए साथ लाने का रहा है। ‘पिलाटेज़ ऐट पलासियो’ उसी सोच का विस्तार है। ग्लोबल वेलनेस डे के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम वेलनेस को एक जीवनशैली के रूप में अपनाने का संदेश देता है। यह लोगों को अपने लिए समय निकालने, बेहतर महसूस करने और एक सकारात्मक शुरुआत करने का अवसर प्रदान करता है।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal