पुंछ, जम्मू-कश्मीर। शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक अभ्यास के दौरान गलती से हुए ग्रेनेड विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब सेना के जवान बॉर्डर के एक फॉरवर्ड एरिया में प्रशिक्षण कर रहे थे।बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब सैनिकों की टीम अभ्यास कर रही थी। इस क्षेत्र में पहले भी कई बार प्रशिक्षण और ऑपरेशनल गतिविधियों के दौरान ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं, जब गलती से ग्रेनेड फटने की घटनाएं सामने आई हैं।घटना की जानकारी मिलते ही घायल जवानों को तुरंत ही घटना स्थल से निकाला गया और पास के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चोटों की गंभीरता का अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।सुरक्षा एजेंसियों और सेना के अधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता चल सके कि इस हादसे के पीछे क्या कारण थे और किन परिस्थितियों में यह धमाका हुआ। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और आगे की कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal