लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आंचलिक विज्ञान नगरी में 05 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता, जलवायु परिवर्तन विषयक फिल्म प्रदर्शन, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा लोकप्रिय व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
शिक्षा अधिकारी राम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कोई पंजीकरण शुल्क नहीं है। पंजीकरण कराने वाले सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दिन आंचलिक विज्ञान नगरी में निःशुल्क प्रवेश प्रदान किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपनी प्रविष्टियाँ व्हाट्सऐप के माध्यम से भेज सकते हैं। प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का नाम, कक्षा, विद्यालय का नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल भेजना अनिवार्य है। प्रविष्टियाँ 04 जून 2026 सायं 5:00 बजे तक व्हाट्सऐप नंबर 9450140533; 8527358876 पर भेज सकते है।
प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम का आयोजन आंचलिक विज्ञान नगरी अलीगंज परिसर में किया जाएगा। आंचलिक विज्ञान नगरी प्रशासन ने सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal