Tuesday , June 2 2026

कस्तूरी फाउंडेशन : श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर कस्तूरी फाउंडेशन द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। जिसके पश्चात आयोजित भंडारे का शुभारंभ समाजसेविका नम्रता पाठक और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भक्तों को प्रसाद वितरित कर किया।

इस मौके पर पार्षद अशोक उपाध्याय, एडवोकेट रमा तिवारी, डॉ. शालिनी वर्मा, दिनेश सिंह सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे। सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कस्तूरी फाउंडेशन की उपाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव, सचिव भावना सिंह, कोषाध्यक्ष शालिनी सिंह एवं संस्था की समस्त टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कस्तूरी फाउंडेशन परिवार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, स्नेह एवं आशीर्वाद से ही यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।