Tuesday , June 2 2026

लंबी बैटरी लाइफ, AI फीचर्स और 5G पावर के साथ Motorola ने लांच की G37 सीरीज

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की वैश्विक दिग्गज और भारत के अग्रणी एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपना नया मोटो जी37 पावर, मोटो जी37 और मोटो बडस 2 को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पावरफुल लाइनअप किफायती कीमत पर सेगमेंट की सबसे दमदार बैटरी फास्ट 5जी व बेहतरीन परफॉर्मेंस शानदार एंटरटेनमेंट और बेजोड़ ड्यूरेबिलिटी के साथ स्मार्टफोन के अनुभव को एक नया रूप देने के लिए तैयार किया गया है।

अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल फोन के रूप में पेश किया गया मोटो जी37 पावर  इस सेगमेंट की सबसे बेस्ट 7000 एमएएच बैटरीए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर द्वारा संचालित जबरदस्त 5जी परफॉर्मेंस गोरिल्ला ग्लास 7 आई की सुरक्षा के साथ सबसे मजबूत ड्यूरेबिलिटी एक शानदार 120 हर्ट्ज डिस्प्ले 50 मेगापिक्सल का बेहतरीन एआई.पावर्ड क्वाड.पिक्सेल कैमरा सिस्टम और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स के साथ बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस को एक स्टाइलिश वीगन लेदर डिजाइन में समेटे हुए है।

इस स्मार्टफोन के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए बिल्कुल नए मोटो बडस 2 को भी लॉन्च किया गया है। जो बिना किसी प्रीमियम कीमत के ड्यूल ड्राइवर्स 55डीबी तक के डायनैमिक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, एएनसी हाई.रेजोल्यूशन ऑडियो इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी और पूरे दिन के आराम के साथ दमदार व बेहतरीन साउंड देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। मोटो जी37 पावर अपने सेगमेंट बेस्ट 7000 एमएएच बैटरी के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद लंबी बैटरी लाइफ देने का वादा करता है, जो सिंगल चार्ज पर 3 दिनों तक 62 घंटे तकद्ध का शानदार बैकअप देती है।

लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए इसमें 33 वाट टर्बो पावर चार्जर इंटेलिजेंट बैटरी केयर टेक्नोलॉजी और सालों.साल बैटरी हेल्थ व पीक परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए 1200 चार्ज साइकिल्स का सपोर्ट दिया गया है। अपनी बेहतरीन पावर ऑप्टिमाइजेशन तकनीक के साथ मोटो जी37 पावर लगातार मल्टी.टास्किंग शानदार एंटरटेनमेंट स्मूथ प्रोडक्टिविटी और हर रोज बिना किसी रुकावट के कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है।

मोटो जी37 पॉवर को पावर देने के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर लगा गया है जो 6एनएम आर्किटेक्चर पर बना है। यह तेज 5जी परफॉर्मेंस स्मूथ मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में विश्वसनीय रिस्पॉन्सिवनेस प्रदान करता है। फोन में 8जीबी इनबिल्ट रैम के साथ एआई पावर्ड रैम बूस्‍ट के जरिए कुल 24 जीबी रैम तक मिलता है जिससे यूजर्स आसानी से ऐप्स के बीच स्विच कर सकते हैं और बेहतर मल्टीटास्किंग का मजा ले सकते हैं। स्मार्टफोन गूगल के इंटेलिजेंट फीचर्स जैसे सर्कल टु सर्च विद गूगल और जेमिनाई भी लाता है जो जानकारी तक तेजी स्मार्ट तरीके और ज्यादा सहज पहुंच प्रदान करते हैं।