नोयडा (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड (जीपीएल), (बीएसई: गोदरेजप्रॉप) ने घोषणा की कि उसने डीएमआईसी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड द्वारा आयोजित ई-नीलामी के ज़रिए, ग्रेटर नोएडा के डीएमआईसी इंटीग्रेटेड टाउनशिप में 23.2 एकड़ (93,905 वर्ग मीटर) की रिहायशी ज़मीन के लिए बोली जीती है। गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने इस ज़मीन पर रिहायशी ग्रुप हाउसिंग परियोजना के निर्माण की योजना बनाई है, जिससे 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित आय होने की उम्मीद है। इस परियोजना के तहत अलग-अलग आकार के प्रीमियम रिहायशी अपार्टमेंट शामिल होंगे।
गोदरेज प्रॉपर्टीज़ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, गौरव पांडे ने कहा, “हमें ग्रेटर नोएडा में इस नई परियोजनाओं को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर खुशी हो रही है। हमारी नोएडा की मौजूदा परियोजनाओं के लिए ज़बरदस्त मांग रही है और हम इस बाज़ार को लेकर काफी आशावादी हैं। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हमारे निर्माण पोर्टफोलियो का विस्तार होगा, और यह भारत के बड़े शहरों के विशिष्ट सूक्ष्म बाज़ारों (माइक्रो-मार्केट) में मौजूदगी बढ़ाने की हमारी रणनीति के मुताबिक है।”
यह प्लॉट ग्रेटर नोएडा के डीएमआईसी इंटीग्रेटेड टाउनशिप में बेहद महत्वपूर्ण स्थान पर है, जहां 750 एकड़ का स्मार्ट प्लग-एंड-प्ले बुनियादी ढांचा है। यह ग्रेटर नोएडा बाज़ार का हिस्सा है, यहां वृद्धि की विशाल संभावनाएं हैं। यह ज़मीन, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, और जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी हुई है। गोदरेज प्रॉपर्टीज़ को ग्रेटर नोएडा में अब तक उल्लेखनीय सफलता मिली है। वित्त वर्ष ’26 में लॉन्च हुई इसकी दो परियोजनाओं में से हर एक से लगभग 1,500 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal