लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अब सुश्रुत हॉस्पिटल में भी अत्याधुनिक रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण की सुविधा मिलेगी। हॉस्पिटल में आधुनिक ऑर्थोपेडिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में अत्याधुनिक रोबोटिक नी एवं हिप जॉइंट रिप्लेसमेंट (घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण) सुविधा का शुभारंभ रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

सुश्रुत हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं ट्रॉमा सर्जन डॉ. अनूप अग्रवाल ने बताया कि रोबोटिक तकनीक के माध्यम से किए जाने वाले घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण ऑपरेशन अधिक सटीक, सुरक्षित एवं मरीज की शारीरिक संरचना के अनुरूप होते हैं। इस तकनीक से प्रत्यारोपित इम्प्लांट की स्थिति अधिक सटीक रहती है, जिससे मरीज को बेहतर कार्यक्षमता, कम दर्द तथा शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि अब लखनऊ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विश्वस्तरीय रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सुविधा अपने शहर में ही उपलब्ध होगी। यह तकनीक ऑपरेशन की योजना को मरीज विशेष के अनुसार तैयार करती है और सर्जरी के दौरान रीयल-टाइम मार्गदर्शन प्रदान करती है, जिससे परिणाम और अधिक बेहतर होते हैं।

रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट के प्रमुख लाभ
- अत्यधिक सटीकता एवं बेहतर इम्प्लांट पोजिशनिंग
- कम ऊतक क्षति एवं कम रक्तस्राव
- कम दर्द एवं शीघ्र रिकवरी
- बेहतर जोड़ कार्यक्षमता
- इम्प्लांट की दीर्घायु में वृद्धि
- ऑपरेशन के बाद जल्दी चलना-फिरना
- अधिक रोगी संतुष्टि
सुश्रुत हॉस्पिटल लंबे समय से जॉइंट रिप्लेसमेंट, ट्रॉमा सर्जरी, आर्थ्रोस्कोपी, स्पाइन एवं पेल्विस सर्जरी तथा पुनर्वास सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है। रोबोटिक तकनीक की स्थापना के साथ अस्पताल ने क्षेत्र में ऑर्थोपेडिक उपचार के एक नए युग की शुरुआत की है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal