एशियन पेंट्स लाया एंटी-डैम्प टेक्नोलॉजी, अब दीवारों पर नहीं दिखेंगे पानी के निशान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आज के मकान मालिक ऐसे घर चाहते हैं जो न केवल देखने में सुंदर हों बल्कि आरामदायक भी हों और वर्षों तक टिकाऊ बने रहें। हालांकि, इकोनॉमी पेंट सेगमेंट में ऐसे उत्पाद ढूंढना अक्सर मुश्किल होता है जो आकर्षक हों, उनका प्रदर्शन दमदार हो और क़ीमत किफायती हो। सबसे आम चिंताओं में से एक है दीवारों पर पानी के निशान, जो एक अच्छी तरह से बनाए गए घर की सुंदरता को भी धीरे-धीरे कम कर सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए, एशियन पेंट्स ने अपने लोकप्रिय ऐस और ट्रैक्टर इमल्शन में एंटी-डैम्प टेक्नोलॉजी पेश की है। इसके अलावा, ये प्रोडक्ट्स प्रफ़ॉर्मेंस पर 4 साल की वारंटी प्रदान करते हैं, जिससे एक ही प्रोडक्ट में टिकाऊ प्रदर्शन और बेहतर मूल्य मिलता है।

एशियन पेंट्स के दो सबसे भरोसेमंद और व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रांड, ऐस और ट्रैक्टर इमल्शन, इकोनॉमी सेगमेंट में भरोसेमंद गुणवत्ता और मूल्य प्रदान करके घर के मालिकों, डीलरों और ठेकेदारों का विश्वास अर्जित कर चुके हैं। कंपनी ने उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार नए-नए उत्पाद पेश किए हैं। इनमें ट्रैक्टर और ऐस स्पार्क रेंज शामिल हैं, जो बेहतर मूल्य प्रदान करती हैं और ट्रैक्टर और ऐस शाइन रेंज, जो घरों को किफायती क़ीमत पर चमकदार फिनिश प्रदान करती हैं।

एंटी-डैम्प टेक्नोलॉजी के साथ एशियन पेंट्स घर के मालिकों की सबसे आम चुनौतियों में से एक का समाधान करके इस विरासत को आगे बढ़ा रहा है। यह नई तकनीक दीवारों पर पानी के धब्बे पड़ने से रोकने में मदद करती है, जिससे ऐसा लाभ मिलता है जो साफ़ नज़र आता है और मन को आश्वस्त भी करता है। इस नई खोज के ज़रिए कंपनी का लक्ष्य है- इकोनॉमी पेंट सेगमेंट में उपभोक्ताओं को ऐसा प्रोडक्ट देना जो लंबे समय तक चले और उन्हें अधिक मानसिक शांति मिले।

इस विचार को सरल और सहज तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए, ब्रांड ने नया अभियान शुरू किया है। जिसमें एक आम घर के मलिक की परेशानी को उजागर करने के लिए ह्यूमर यानी हास्य का उपयोग किया गया है। गजराज राव और बृजेंद्र काला जैसे मंजे हुए कलाकारों द्वारा अभिनीत इस फिल्म में एक घर के मालिक को मेहमान की मेजबानी करते हुए दिखाया गया है। जिसे बार-बार एक बिन बुलाए मेहमान – पानी के निशान – द्वारा बाधित किया जाता है। इसे एक शरारती चरित्र के रूप में दिलचस्प अंदाज़ में दिखाया किया गया है।

घर का मालिक शांत रहने की कोशिश करता है, लेकिन पानी का धब्बा बार-बार सबसे असुविधाजनक समय पर उभर आता है, जिससे कई मज़ेदार लेकिन वास्तविक परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। यह कहानी नम दीवारों के सूखने के बाद दिखने वाले पानी के धब्बों से होने वाली रोज़मर्रा की असुविधा को दर्शाती है, साथ ही यह भी बताती है कि एंटी-डैंप तकनीक ऐसी समस्याओं को रोकने में कैसे मदद करती है।

एशियन पेंट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “पूरे भारत में हम उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं में एक साफ़ बदलाव देख रहे हैं, जहां क़ीमत की परवाह किए बिना, प्रदर्शन और ख़ूबसूरती दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। एशियन पेंट्स में हमने लगातार इन उपभोक्ता जरूरतों को समझा है और पूरे भारत में अधिक से अधिक घरों तक बेहतर समाधान पहुंचाने का प्रयास किया है। इस सेगमेंट में हमारे उत्पादों पर परफ़ॉर्मेंस विशेषताओं के लिए 4 साल की वारंटी दी जाती है। इससे उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीयता और लंबे समय तक की वैल्यू मिलती है। ट्रैक्टर और ऐस इमल्शन में एंटीडैम्प तकनीक की शुरूआत इस प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ाती है, जिससे इकोनॉमी सेगमेंट में वॉटरमार्क संबंधी चिंताओं से एक भरोसेमंद सुरक्षा मिलती है और हर भारतीय घर के लिए ऐसी सार्थक नई खोज की पहुंच आसान होती है।

इस लॉन्च के साथ, एशियन पेंट्स यह दिखाना जारी रखता है कि उपभोक्ता इकोनॉमी पेंट से क्या उम्मीद कर सकते हैं – सामर्थ्य, प्रदर्शन और नयापन।