लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोमतीनगर स्थितफन रिपब्लिक मॉल इस चिलचिलाती गर्मी में लखनऊवासियों के लिए राहत के आम ले कर आया है। जहां शुक्रवार को शुरू हुआ मैंगो फेस्टिवल 31 मई तक धूम मचाएगा। शेफ नंदिनी मोतियानी ने इस मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन किया।

फन रिपब्लिक मॉल में 29 मई से 31 मई तक चलने वाले इस मैंगो फेस्ट में ग्राहकों को तीस प्रकार के आमों की खास वैरायटी देखने को मिलेगी। जिसमे बंगनपल्ली, अल्फांजो, तोतापुरी, सिंधुरा, मल्लिका, राम केला, लंगड़ा, चौसा, थूरू, सफेदा, केसर, दशहरी इत्यादि किस्म के आम मौजूद रहेंगे। जिसे ग्राहक देखने के साथ साथ खरीद भी सकेंगे।

30 मई को किड्स फैंसी ड्रेस कंपटीशन और 31 मई यानी अंतिम दिन वूमेन कोल्ड कुकिंग कंपटीशन भी होगा। जिसमें मौजूदा आमों से नाना प्रकार के लज़ीज़ व्यंजन बनाए जाएंगे। मैंगो फेस्टिवल के साथ साथ विभिन्न प्रकार की अलग अलग प्रतियोगिताएं ग्राहकों का उत्साह बढ़ाने के साथ साथ उनका मनोरंजन भी करेंगी।

फन रिपब्लिक मॉल के जनरल मैनेजर विकल्प सक्सेना ने कहा कि इस गर्मी में फलों का राजा आम लखनऊवासियों को ठंड का एहसास कराएगा। हमने देश के कोने कोने से भिन्न भिन्न प्रकार के आमों को मैंगो फेस्ट में लाने का प्रयास किया है। ताकि ग्राहकों को कुछ नया देखने को मिले। 30 प्रकार के आमों की अलग अलग प्रजातियों के आम हम इस फेस्टिवल में लेके आए हैं ताकि ग्राहक सभी प्रकार के आमों का लुफ्त उठा सकें।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal