लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा इन्वेस्ट यूपी CSR फैसिलिटेशन सेल द्वारा आयोजित “उत्तर प्रदेश CSR राउंडटेबल 2026 – फ्यूचर-रेडी एजुकेशन” में सहभागिता की। नोएडा के रेडिसन होटल में आयोजित इस राउंडटेबल में शिक्षा क्षेत्र में व्यापक एवं प्रभावी CSR साझेदारियों पर चर्चा के लिए वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधियों और चुनिंदा कॉर्पोरेट संस्थाओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान, डिजिटल लर्निंग इंफ्रास्ट्रक्चर, विद्यालयी अवसंरचना सुदृढ़ीकरण, शिक्षक क्षमता निर्माण तथा बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मलाबार ग्रुप का प्रतिनिधित्व ग्रुप के CSR हेड शबीर पी. के. तथा मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के नॉर्थ रीजनल हेड जिशाद ने किया।
यह आमंत्रण शिक्षा क्षेत्र में मलाबार ग्रुप द्वारा किए जा रहे सतत CSR प्रयासों, विशेष रूप से माइक्रो लर्निंग सेंटर्स और छात्रवृत्ति कार्यक्रमों को मिली महत्वपूर्ण मान्यता को दर्शाता है। इन पहलों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित बच्चों और विद्यार्थियों के समर्थन के उद्देश्य से विकसित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों के साथ हुई चर्चाओं में उत्तर प्रदेश में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की वर्तमान CSR पहलों के अनुरूप संभावित समझौता ज्ञापन (MoU) की दिशा में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
प्रस्तावित सहयोग शिक्षा-केंद्रित पहलों, विशेष रूप से माइक्रो लर्निंग सेंटर्स और छात्रवृत्ति कार्यक्रमों पर केंद्रित रहने की संभावना है। जिसके विस्तृत स्वरूप पर आगे विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस सहभागिता पर मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम. पी. अहमद ने कहा, “उत्तर प्रदेश CSR राउंडटेबल 2026 में हमारी सहभागिता शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में मलाबार ग्रुप द्वारा किए जा रहे कार्यों की महत्वपूर्ण मान्यता है। उत्तर प्रदेश देश के सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा तंत्रों में से एक है, जहाँ व्यापक स्तर पर दीर्घकालिक प्रभाव उत्पन्न करने की अपार संभावनाएँ हैं। शिक्षा के भविष्य पर सरकार और प्रमुख संस्थानों के साथ इस प्रकार की रणनीतिक चर्चा का हिस्सा बनना हमारे लिए सम्मान के साथ-साथ एक जिम्मेदारी भी है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal