लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ फाउंडेशन ऑफ डेफ वुमेन के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इंदिरा नगर स्थित गोपाल प्लाजा में आयोजित चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी हेमंत कुमार गिरी की देखरेख में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुनाव में दिव्या शुक्ला को संगठन का नया चेयरमैन चुना गया। वहीं मिनी गोपाल को वाइस चेयरमैन और मनीषा रस्तोगी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर अंशू जैन एवं स्वाति का चयन किया गया।
इसके अलावा राखी शुक्ला को महासचिव, अर्शी को संयुक्त सचिव, इरम फातिमा को खेल सचिव तथा लक्ष्मी पाण्डेय को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में सावित्री गुप्ता, रूबी सिंह, शिल्पी, रश्मि रंजन, वंदना द्विवेदी और आँचल गुप्ता को शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal