Tuesday , July 14 2026

रामजी लाल सरदार पटेल नगर वार्ड में बोरवेल निर्माण कार्य का शुभारंभ

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कैंट विधानसभा क्षेत्र के रामजी लाल सरदार पटेल नगर वार्ड में पार्षद संध्या गिरीश मिश्रा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विधिवत पूजन कर बोरवेल कार्य का शुभारंभ किया।

आनंद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार जनकल्याण एवं क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पित है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराया जा रहा यह बोरवेल निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मान सिंह, राकेश श्रीवास्तव, नगर मंत्री सचिन वैश्य, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, पूर्व पार्षद गिरीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।