नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य भारत तक सूरज आग उगल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की चेतावनी जारी की है।बांदा लगातार दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिलउत्तर प्रदेश का बांदा लगातार चौथे दिन दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 48.2 डिग्री सेल्सियस था।प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। प्रयागराज, झांसी, हमीरपुर, चित्रकूट, आगरा, कानपुर, वाराणसी और लखनऊ समेत कई शहरों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।दिल्ली-एनसीआर में भी झुलसा देने वाली गर्मीराजधानी दिल्ली में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। रिज बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान के थार रेगिस्तान और पाकिस्तान के शुष्क इलाकों से आने वाली गर्म हवाएं दिल्ली और उत्तर भारत के तापमान को और बढ़ा रही हैं। रात में भी तापमान अधिक रहने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।हरियाणा, पंजाब और राजस्थान भी तपेहरियाणा के रोहतक में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के बठिंडा में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।पहाड़ों में भी गर्मी का कहरमैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी का असर बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊना में पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया।शिमला में भी इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। वहीं उत्तराखंड के देहरादून और आसपास के इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।पूर्वी और दक्षिण भारत में भी गर्मी का असरकोलकाता में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं ओडिशा के झारसुगुड़ा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेलंगाना के कई इलाकों में भी पारा तेजी से बढ़ रहा है।नौतपा तोड़ सकता है रिकॉर्डमौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 25 मई से शुरू होने वाला नौतपा इस बार गर्मी के नए रिकॉर्ड बना सकता है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ अगले नौ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।अस्पतालों में बढ़े हीट स्ट्रोक के मरीजभीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और बेहोशी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।प्रमुख शहरों का तापमानरोहतक – 46.9°Cश्रीगंगानगर – 46.5°Cप्रयागराज – 46.4°Cदिल्ली – 45.8°Cबठिंडा – 46°Cकठुआ – 44.6°C
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal