लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से दवा कंपनी मैक्लियॉड फार्मास्युटिकल्स ने प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। जिसमें एकेटीयू परिसर के फॉर्मसी विभाग के बीफार्मा अंतिम वर्ष के 45 छात्रों हिस्सा लिया।
कंपनी की ओर से विभिन्न चरणों की परीक्षा के बाद अंतिम रूप से 12 छात्रों को सफल घोषित किया गया। चयनित सभी छात्रों को कंपनी की ओर से ऑफर लेटर दिया गया। फॉर्मेसी विभाग के प्रो0 आकाश वेद के नेतृत्व में कैंपस ड्राइव किया गया। इस दौरान कंपनी की एचआर टीम और विशेषज्ञों ने छात्रों को परखा। लिखित परीक्षा के साथ ही साक्षात्कार लिया गया। कंपनी के विशेषज्ञों ने छात्रों को उनके कम्यूनिकेशन स्किल को भी परखा।
चयनित छात्रों को कंपनी में प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल में कार्य करने अवसर मिलेगा। साथ ही कंपनी छात्रों को तीन लाख रूपये सालाना पैकेज देगी। इसके अलावा भी विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएगी। कंपनी छात्रों को विभिन्न शहरों में नियुक्ति देगी।
कैंपस ड्राइव में चयनित हुए छात्रों को कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान डॉ0 जयवीर सिंह, अंजलि सिंह, प्रिया आर्या, शिशिर द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विश्वविद्यालय अपने छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। छात्रों को न केवल नई उभरती तकनीकी की ट्रेनिंग दी जा रही है बल्कि उद्योगों के एक्सपर्ट भी मार्गदर्शन कर रहे हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal