लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। समाजसेवी राकेश मिश्रा एवं भाजपा लखनऊ उत्तर मंडल-5 के महामंत्री अक्षय मिश्रा की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।


आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर सेवा और भक्ति की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस आयोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी के अलावा विशाल रावत, धनराज मिश्रा, विक्की यादव, सीके वर्मा सहित काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal