Tuesday , July 14 2026

शिवा हॉस्पिटल : संगीतमय सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा संग हुआ भंडारा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर विकास नगर स्थित शिवा हॉस्पिटल में धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. आरसी उप्रेती और पुष्पा उप्रेती के संयोजन में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से वातावरण भक्तिरस में डूब गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी, हलवा और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पार्षद उमेश सनवाल, राकेश मिश्रा, अखिलेश गिरी, डॉ. महेश पाण्डेय, प्रमोद सिंह, द्विजेंद्र त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, डॉ. बिंदिया खेड़ा, डॉ. जीएम खेड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता और सेवा का माध्यम बताया।