लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मिल्कीपुर क्षेत्र के विधायक चंद्रभानु पासवान ने अपने पिता बाबा रामलखन (पूर्व प्रधान) के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को आगामी 22 मई 2026 को आयोजित होने वाले शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम एवं विशाल भण्डारे में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।
उन्होंने बताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। शिवलिंग स्थापना के उपरांत भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। विधायक चंद्रभानु पासवान ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया। जानकारी देते हुए विधायक चन्द्रभानु पासवान ने बताया की भण्डारे में काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहेंगे। जिसकी तैयारियाँ जोरशोर से चल रही है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal