Tuesday , September 1 2026

Science city : इस दिन होगा नई 3डी फिल्म का शुभारंभ, मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आंचलिक विज्ञान नगरी द्वारा 18 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी आगंतुकों के लिए आंचलिक विज्ञान नगरी में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जबकि समस्त शो के टिकट सामान्य दरों पर उपलब्ध रहेंगे।

आगंतुकों को आयोजन के दौरान विभिन्न शैक्षिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर नई 3डी फिल्म “एलियंस एमंग दा स्टार्स” का शुभारंभ भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी (प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक सी.एस.आई.आर-सी.डी.आर.आई. लखनऊ) होंगे।