लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लक्ष्मण नगरी में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को समर्पित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन आगामी 1 जून से 9 जून 2026 तक किया जाएगा। यह आयोजन उत्सव संस्था द्वारा सेवा अस्पताल परिसर, सीतापुर रोड स्थित होटल आमोद में आयोजित किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उत्सव संस्था के संरक्षक लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा और पंकज बोरा ने बताया कि कथा का वाचन पद्म विभूषण तुलसीपीठाधीश्वर श्री पूज्यपाद जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में होगा। कथा में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों एवं धर्म-संस्कृति से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal