लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के उर्जा बचत के संदेश का पालन करते हुए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह व्यवस्था लागू कर दिया है। जबकि हर शुक्रवार को विश्वविद्यालय को नो व्हीकिल जोन घोषित किया गया है। इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कुलपति प्रो. जे.पी. पाण्डेय शुक्रवार को सुबह सरकारी गाड़ी का प्रयोग करने के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट से अपने कार्यालय हुंचे। इस दौरान उन्होंने नो व्हीकिल जोन व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने का भी निर्देश दिया।

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के तहत सुबह साढ़े नौ बजे कार्यालय खुल गया। इसके लिए विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने साइकिल, पब्लिक व्हीकिल का प्रयोग किया। कुछ लोग पैदल भी कार्यालय पहुंचे। प्रो0 जेपी पाण्डेय ने कहा कि ऊर्जा एवं पर्यावरण बचाने के लिए जरूरी है कि लोग समझदारी से परिवहन का उपयोग करें। वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालना समय की मांग है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal