लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। श्री श्याम भक्तों की सुविधा एवं क्षेत्रीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में आधुनिक पार्किंग निर्माण कार्य कराया जायेगा। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा, लखनऊ पूर्वी के विधायक ओपी श्रीवास्तव और श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने पार्किंग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग की समस्या लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब इस निर्माण कार्य से श्रद्धालुओं को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यातायात व्यवस्था भी सुगम बनेगी तथा मंदिर आने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह महत्वपूर्ण परियोजना सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन, विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव के अथक प्रयास तथा विधायक डॉ. नीरज बोरा के निर्देशन में साकार हो रही है। कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम परिवार एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।

श्री श्याम परिवार के कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि यह निर्माण कार्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके पूर्ण होने से मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं में बड़ा सुधार आएगा। वहीं महामंत्री रुपेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ‘खन्नू’ ने आने वाली सभी भक्तों सुविधाओं पर विशेष कार्य किया जा रहा हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal