लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था राधा स्नेह दरबार द्वारा समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए इस बार एक विशेष पहल की गई। संस्था की सभी सखियों ने मिलकर ‘शुभ संकल्प’ संस्था के 20 बच्चों को ‘कृष्ण अवतरण’ मूवी दिखाने ले जाकर उनके साथ खुशनुमा पल बिताए। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह देखकर सभी सदस्यों का मन भावुक और प्रसन्न हो उठा।
संस्था की अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने बताया कि राधा स्नेह दरबार में कुल 41 सदस्य हैं। जो प्रत्येक माह एकत्र होकर श्रद्धा और भक्ति के साथ राधा-कृष्ण के भजन गाते हैं तथा समय-समय पर सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल भजन-कीर्तन तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सेवा और खुशियाँ बाँटना भी है।
सचिव राखी अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के साथ बिताया गया यह समय सभी के लिए बेहद यादगार रहा। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा और सहयोग के कार्य करती रहेगी। संस्था की ओर से भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की गई कि सभी सदस्य इसी प्रकार छोटी-छोटी खुशियाँ लोगों तक पहुँचाते रहें और समाजहित में निरंतर कार्य करते रहें।
इस अवसर पर अध्यक्ष रितु अग्रवाल, सचिव राखी अग्रवाल, संयुक्त सचिव अर्चना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मृदुला अग्रवाल, निदेशक अंजू गुप्ता, कुसुम अग्रवाल, बिंदु बोरा, रेनू अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, सीमा गोयल, कविता अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता, बीना अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, अनुराधा बंसल, शशि अग्रवाल, अंजना गोयल, सरोज गोयल, मीरा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, आभा अग्रवाल, आरती बंसल, कुसुम बोरा, नीलू गोयल, किरण जैन, रजनी अग्रवाल, विभा जालान, स्वाति अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, मेघना अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, मीना अग्रवाल, विमला अग्रवाल एवं दीपा चंद्रा उपस्थित रहीं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal