Wednesday , May 13 2026

उत्तर प्रदेश में एथर की बिक्री 163% उछली, रिज़्टा बना परिवारों की पहली पसंद

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एथर एनर्जी लिमिटेड ने वित्तवर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश में शानदार वृद्धि दर्ज की है। यह कंपनी राज्य के इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में मजबूत स्थिति में पहुँच गई है। वाहन डेटा के मुताबिक राज्य में एथर की रिटेल सेल में 163 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज हुई है। कंपनी ने वित्तवर्ष 2025 में 3,624 यूनिट्स के मुकाबले वित्तवर्ष 2026 में 9,541 यूनिट बेची हैं। 

रिज़्टा की सेल में हुई यह जबरदस्त बढ़ोत्तरी प्रदर्शित करती है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय परिवारों को बहुत पसंद आया है। वाहन डेटा के मुताबिक एथर रिज़्टा के लॉन्च के 11 महीनों में ही इसकी 1 लाख यूनिट्स बिक चुकी थीं। इसके बाद सेल में और अधिक तेजी आई और अगले 12 महीनों में एथर रिज़्टा ने 3 लाख यूनिट्स बेचने की उपलब्धि हासिल की।

इस तेज बढ़त का कारण ग्राहकों के बीच इसकी बढ़ती मांग है। यह तेजी एथर स्कूटरों की कुल सेल में भी प्रदर्शित हुई। वाहन डेटा के मुताबिक वित्तवर्ष 2026 में एथर के कुल सेल वॉल्यूम में रिज़्टा की हिस्सेदारी 76 प्रतिशत थी, जिससे प्रदर्शित होता है कि यह आधुनिक परिवारों का पसंदीदा इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है।

एथर एनर्जी के चीफ बिज़नेस ऑफिसर रवनीत सिंह फोकेला ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश हमारे विकास की रणनीति में एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में उभरा है। हम मौजूदा वित्तवर्ष में अपनी पहुँच तेजी से बढ़ाना चाहते हैं। पिछले वित्तवर्ष में हम उत्तर प्रदेश में अपने रिटेल फुटप्रिंट 14 आउटलेट से बढ़ाकर राज्य के 30 शहरों में 36 आउटलेट तक ले गए। हमें खुशी है कि हमारे स्कूटर रिज़्टा ने उत्तर प्रदेश में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। रिज़्टा फैमिली स्कूटर के खरीदारों को बहुत ज्यादा पसंद आया है। हम ईएल01 प्लेटफॉर्म पर एक नया स्कूटर भी लेकर आएंगे, जिसका प्रदर्शन पिछले साल एथर कम्युनिटी डे के दौरान किया गया था। हमें विश्वास है कि इसके साथ उत्तर प्रदेश के बाजार में हमारे वॉल्यूम में और अधिक तेजी आएगी।’’

परिवारों को रिज़्टा का शानदार डिज़ाईन बहुत पसंद आता है क्योंकि इसमें दैनिक यूटिलिटी के साथ सुरक्षा को बहुत महत्व दिया गया है। रिज़्टा में अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट, एक विशाल फ्लोरबोर्ड, 56 लीटर के कंबाईंड स्टोरेज (जिसमें 34 लीटर का अंडरसीट कंपार्टमेंट और 22 लीटर का फ्रंक शामिल है) जैसे फीचर दिए गए हैं। यह कई सदस्यों वाले परिवारों की व्यवहारिक जरूरतों को पूरा करता है। ज्यादा जगह के अलावा, रिज़्टा जैड की प्रीमियम टेक्नोलॉजी, जैसे स्किडकंट्रोल, थेफ्ट एवं टो अलर्ट और एथरस्टैक 7 टचस्क्रीन इंटरफेस भी हाई-टेक ई.वी (इलेक्ट्रिक वैहिकल) लाईफस्टाईल के अनुरूप हैं।

इसके अलावा, एथर लगातार सॉफ्टवेयर अपडेट देकर ओनरशिप के एक्सपीरियंस को और अधिक बेहतर बनाता है। सितंबर, 2025 में एथर ने अपने प्रोपरायटरी एथरस्टैक 7 के माध्यम से ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट द्वारा टचस्क्रीन इंटरफेस पेश किया। यह बैकवार्ड-कंपैटिबल अपग्रेड सभी मौजूदा रिज़्टा जैड ग्राहकों को उपलब्ध कराया गया, जिससे यूज़र के अनुभव में सुधार हुआ और कंपनी की वर्ड-ऑफ-माउथ पब्लिसिटी बढ़ी।