Tuesday , May 12 2026

द्वितीय बड़े मंगल पर परमहंस शाखा ने बांटा शरबत-प्रसाद, सेवा भाव से जुटे श्रद्धालु

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत विकास परिषद स्थानीय इकाई की परमहंस शाखा द्वारा ज्येष्ठ माह के द्वितीय बड़े मंगल के अवसर पर लेखराज पन्ना मार्केट स्थित अपने स्थायी शीतल जल सेवा केंद्र पर पूजा, आरती, हनुमान चालीसा पाठ, शरबत एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ आयोजित किया गया। शाखा द्वारा संचालित यह शीतल जल सेवा प्रकल्प वर्षभर राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क शीतल जल उपलब्ध करा रहा है। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद एवं शरबत ग्रहण किया। आयोजन को प्लास्टिक मुक्त एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ सम्पन्न किया गया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद अवध प्रांत के अध्यक्ष देवेन्द्र स्वरूप शुक्ल उपस्थित रहे तथा शाखा के सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में लोक गायिका अर्चना गुप्ता, लालजी कटियार, कैलाश चन्द्र जैन, आंचल टुटेजा, शाखा अध्यक्ष यतीन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कविता सिंह गुप्ता, डॉ. बीना गुप्ता, संरक्षक मदन लाल अग्रवाल, प्रो. दिनेश चन्द्र मिश्रा, रंजना गुप्ता, नमिता शर्मा, किरण बाजपेयी, बी.के. सक्सेना, जी.के. सिंह एवं गंगा नारायण टंडन सहित शाखा के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।