लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार के शुभ अवसर पर आईजी प्रेजेंस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा कारागार मुख्यालय परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा एवं महामंत्री शिवांशु गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भंडारे का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कारागार विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन की सराहना की।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal