लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। व्यापार मंडल ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। नई कार्यकारिणी में कपड़ा व्यापार से जुड़े कई वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यापारियों को शामिल किया गया है।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार गोपाल अग्रवाल को संगठन का संरक्षक बनाया गया है, जबकि अनिल बजाज को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभु जालान (गीता वस्त्रालय) को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सुरेश छबलानी, विजय मोतियानी, सुशील गुरनानी, विजय गुलाटी एवं उत्तम कपूर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रेम बल्लभ रस्तोगी (गाढ़ा भंडार), संदीप अग्रवाल (इन फैशन) तथा दीपक अरोड़ा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन मंत्री के रूप में अतुल जैन (प्रेम वस्त्रालय) को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर आशु भाटिया (भाटिया स्पोर्ट्स), महेश नकरा एवं श्याम साहनी को जिम्मेदारी दी गई है।
नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, कपड़ा व्यापार को नई दिशा देने तथा संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे। व्यापारियों ने नई टीम के गठन पर खुशी जताते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal