लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लुलु बिग चोको डेज़ 2026 का भव्य शुभारंभ लुलु हाइपरमार्केट में बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ। इस विशेष आयोजन को स्नीकर्स गैलेक्सी द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जबकि कैडबरी, फेरेरो रोशर एवं नेस्ले ने पावर्ड बाय पार्टनर के रूप में सहभागिता निभाई। वहीं, डाक्स फैंटेसी इस आयोजन के एसोसिएट स्पॉन्सर रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन नोमान अजीज खान (रीजनल डायरेक्टर, लुलु ग्रुप यूपी, दिल्ली एवं तेलंगाना) ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लुलु बिग चोको डेज़ 2026 ग्राहकों एवं चॉकलेट प्रेमियों के लिए एक शानदार एवं यादगार अनुभव लेकर आया है। यह फेस्टिवल विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं लोकप्रिय चॉकलेट ब्रांड्स को एक मंच पर लाकर ग्राहकों को स्वाद, मनोरंजन एवं बेहतरीन शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा।

सुनील शर्मा (जनरल मैनेजर, लुलु हाइपरमार्केट) ने कहा कि लुलु बिग चोको डेज़ 2026 शहरवासियों एवं ग्राहकों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस आयोजन में ग्राहकों को विभिन्न प्रीमियम एवं लोकप्रिय चॉकलेट ब्रांड्स के साथ शानदार ऑफर्स, टेस्टिंग सेशन्स एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद मिलेगा।
आयोजन स्थल को आकर्षक चॉकलेट थीम से सजाया गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक, गणमान्य अतिथि एवं चॉकलेट प्रेमी उपस्थित रहे। फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर्स एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal