लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रोटरी क्लब लखनऊ ट्रांस गोमती में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल का आधिकारिक क्लब दौरा (OCV) गोमती नगर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह अवसर क्लब की कार्यप्रणाली की समीक्षा एवं समाज सेवा के प्रति उसके संकल्प को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।

दौरे के दौरान जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 तक की क्लब गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें रोटरी के 7 प्रमुख फोकस क्षेत्रों एवं 4 सेवा आयामों के अंतर्गत किए गए विभिन्न प्रकल्पों एवं पहलों को प्रदर्शित किया गया, जो समाज के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों की टीम भावना, निरंतरता एवं समाज के प्रति उनके सार्थक योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली प्रकल्पों को अत्यंत सराहनीय बताया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब के वित्तीय विवरण एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स की भी समीक्षा की, जिन्हें सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रशंसनीय पाया गया। सभी रिपोर्ट्स एवं गतिविधियों को अनुमोदन एवं सराहना प्राप्त हुई।

इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी अध्यक्ष रोटेरियन पूर्वी मित्तल, सचिव रोटेरियन विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष रोटेरियन इला घम्बीर, पूर्व अध्यक्ष (IPP) रोटेरियन डॉ. पंकज मित्तल,कार्यकारी सचिव रोटेरियन सुधीर एस. हलवासिया और असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रवीण मित्तल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब को एक सशक्त एवं गतिशील टीम बताते हुए भविष्य में और ऊँचाइयों को प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं। रोटरी क्लब लखनऊ ट्रांस गोमती की अध्यक्ष पूर्वी मित्तल ने कहा कि क्लब समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर बनाए रखते हुए उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal