लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व ग्रहण करते हुए शपथ ली। रविवार को निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज में आयोजित समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, दायित्वधारियों का परिचय तथा परिषद की गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी गई। वार्षिक आख्या और आय-व्यय विवरण सचिव सुरेंद्र कुमार मिश्रा व कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने प्रस्तुत किया।
इस दौरान विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया। नए सदस्यों को किट और लैपल पिन प्रदान किए गए। इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी ने प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ला के समक्ष शपथ ग्रहण किया। दूसरे सत्र में नई पीढ़ी के सदस्यों का सम्मान किया गया। नवगठित शाखा अध्यक्ष यतीन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव सुरेंद्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कविता सिंह गुप्ता सहित नए सदस्यों ने भी संक्षेप में अपने विचार रखे।
समापन सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ला और क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सचिदानंद ने संगठन के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। संचालन आंचल टुटेजा ने और धन्यवाद ज्ञापन मदनलाल अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में राजेश गोयल, संतोष गुप्ता, डा. दिनेश चंद्र मिश्र, अर्चना गुप्ता, बीना गुप्ता, रंजना गुप्ता, विभा द्विवेदी, किरन बाजपेयी, नमिता शर्मा, संतोष गुप्ता, रीतु तिवारी के साथ ही परिषद के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal