वाशिंगटन डीसी में शनिवार रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौैजूदगी में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यक्रम स्थल के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई। यह आयोजन एक होटल के मुख्य बॉलरूम में चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे।घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और संदिग्ध व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही सुरक्षा कर्मियों ने राष्ट्रपति को तुरंत मंच से सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग टेबलों के नीचे छिप गए।संदिग्ध की तस्वीर और वीडियो सामने आएघटना के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संदिग्ध की पहली तस्वीर जारी की, जिसमें उसे वाशिंगटन हिल्टन होटल की सीढ़ियों के पास जमीन पर दबोचे हुए दिखाया गया है और उसके हाथ पीछे बंधे हुए हैं। बाद में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस संदिग्ध की तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसे सुरक्षा चेकपॉइंट से भागते हुए दिखाया गया है।ट्रंप का बयानराष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि संदिग्ध व्यक्ति कई हथियारों से लैस था और उसने सुरक्षा चेकपॉइंट पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।ट्रंप के अनुसार, इस घटना में एक सुरक्षा अधिकारी घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ वेस्ट के कारण उसकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं उस अधिकारी से बात की है और वह सुरक्षित है।उन्होंने आगे कहा कि संदिग्ध के खिलाफ गोलीबारी, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। ट्रंप ने संदिग्ध को “मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति” बताते हुए कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।सीक्रेट सर्विस की पुष्टिसीक्रेट सर्विस ने भी पुष्टि की है कि घटना के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है। एजेंसी के अनुसार, यह घटना मुख्य सुरक्षा स्क्रीनिंग क्षेत्र के पास हुई थी।सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उनकी टीम और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तेजी और बहादुरी से कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला।घटना के बाद कुछ समय के लिए कार्यक्रम में अव्यवस्था की स्थिति रही, हालांकि बाद में सुरक्षा जांच के बाद स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की गई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal