लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉप टेन लखनऊ मेरिट में स्थान हासिल करने वाले बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेस के मेधावियों को शिक्षा भवन कार्यालय में शुक्रवार को सम्मानित किया गया। जिनमें हाईस्कूल के 7 और इंटरमीडिएट के 3 मेधावी शामिल रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, उप संयुक्त शिक्षा निदेशिका, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सहायक जिला विद्यालय निरीक्षिका मनीषा द्विवेदी ने मेधावियों को माला पहनाकर, लड्डू खिलाकर एवं उपहार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, प्रधानाचार्या डॉ. अनूप कुमारी शुक्ला, प्रधानाचार्या भगवती भंडारी, प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला, सीनियर इंचार्ज रीना पांडे, मीडिया प्रभारी ओ.पी. वर्मा, बायो लेक्चरर के.एम. मिश्रा, हिंदी लेक्चरर एस.के. पांडे तथा सहायक अध्यापिकाएं वसुधा दीक्षित एवं शिवा सिंह भी उपस्थित रहीं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal