Friday , April 24 2026

ओमेक्स असोसिएट्स मीट में पहली तिमाही की सफलता का उत्सव

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ओमेक्स लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘असोसिएट्स मीट’ में कंपनी के प्रमुख चैनल पार्टनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन वर्ष की पहली तिमाही में प्राप्त उल्लेखनीय व्यावसायिक उपलब्धियों का जश्न मनाने और सहयोगियों के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के नए सीआरएम प्रमुख अभिनव सिंह का चैनल पार्टनर्स द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी सहयोगियों की ओर से राज कुमार यादव ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

ओमेक्स लिमिटेड के बिजनेस हेड अंजनी कुमार पाण्डेय ने कहा, “हमारे लिए चैनल पार्टनर्स केवल सहयोगी नहीं, बल्कि हमारी विकास यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं। पहली तिमाही में मिले शानदार सहयोग और विश्वास के लिए हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं। आने वाले समय में हम पारदर्शिता और मजबूत साझेदारी के साथ नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”