लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्नेही नगर सीतापुर रोड स्थित एंजेल कार्मेल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इंटरमीडिएट में डौली वर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मीनाक्षी त्रिपाठी 80 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा श्रेया यादव 78 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में अंशवी सिंह ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिया परवीन 87 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं रुतबा बानो 85 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

समारोह में प्रधानाचार्या डॉ. किरण श्रीवास्तव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर प्रयास और अनुशासन का परिणाम है। इस अवसर पर शिक्षकों व अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal